21 मई 2018 - 17:15
यमनी फोर्सेस ने सऊदी ड्रोन विमान मार गिराया।

यमन की फोर्सेस और क़बीलाई सेनाएं पिछले 3 वर्षों के दौरान दर्जनों सऊदी ड्रोन विमान को गिरा चुके हैं।

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार यमन की फोर्सेस ने एक कार्यवाई के दौरान सऊदी अरब के जासूस ड्रोन विमान को गिरा दिया है।
 ज्ञात रहे कि यमनी फोर्सेस ने प्रांत हज्जा के जबलेनार क्षेत्र में सऊदी अरब के जासूसी विमान को गिरा दिया।
 सूत्रों के अनुसार यमन की फोर्सेस और क़बीले पिछले 3 वर्षों के दौरान दर्जनों सऊदी ड्रोन विमान को गिरा चुके हैं।